फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अब ट्रेन में चढ़ना-उतरना होगा आसान, बनेंगे हाई लेवल प्लेटफाॅर्म

Mon, 29 Dec 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
शुजातपुर स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
मनोहरगंज एवं शुजातपुर रेलवे स्टेशनों का 11.98 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत प्लेटफाॅर्म की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। साथ ही फर्श पर आधुनिक टाइल्स लगाई जाएंगी। पेयजल, बैठने की बेहतर व्यवस्था, प्रकाश, शौचालय सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। विभाग की ओर से बीते अक्तूबर में निविदा जारी की गई थी। टेंडर प्रक्रिया के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल की यह पहल न सिर्फ स्टेशनों की सूरत बदल देगी, बल्कि यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांगजनों की यात्रा सुविधाजनक और सुरक्षित बनाएगी।
मनोहरगंज और शुजातपुर रेलवे स्टेशनों का सौंदर्यीकरण अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होगा। इसके तहत यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी व्यवस्थाएं (कॉनकोर्स, बेहतर फुटओवर ब्रिज) मिलेगी। इसका उद्देश्य क्षेत्र के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाना है।
विज्ञापन

विभाग का दावा है कि हाईलेवल प्लेटफाॅर्म बनने से ट्रेन में चढ़ना-उतरना आसान हो जाएगा। बुजुर्ग, बच्चे और दिव्यांग यात्रियों के लिए यह एक बड़ा राहतकारी बदलाव होगा। प्लेटफाॅर्म की ऊंचाई अब ट्रेन के दरवाजे के फ्लोर लेवल के लगभग बराबर होगी। इसके अलावा प्लेटफॉर्मों पर यात्री शेड बनाए जाएंगे।
दिव्यांग अनुकूल शौचालय और प्रकाश की व्यवस्था भी होगी। यात्रियों के जल्दी चढ़ने और उतरने से ट्रेन का ठहराव का समय घटेगा। स्टेशन पर भीड़भाड़ और अव्यवस्था में कमी आएगी। संवाद

रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को लेकर सतत प्रयासरत है। मनोहरगंज व शुजातपुर स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म का उच्चीकरण व अन्य कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी। - शशिकांत त्रिपाठी, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें