फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति खराब होने पर आठ सचिवों नोटिस

Thu, 16 Apr 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ भावेश कुमार शुक्ला ने बुधवार को साप्ताहिक बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति खराब होने पर आठ सचिवों को नोटिस देकर एक सप्ताह में जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा संचारी रोग दस्तक अभियान के तहत साफ-सफाई, आरआरसी केंद्र, सामुदायिक शौचालय के संचालन की जानकारी लेकर क्रियाशील रखने का निर्देश दिया है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह गठन व पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति खराब होने पर सचिव अर्चना सरोज, उदय प्रताप पटेल, विनय कुमार चौधरी, जितेंद्र प्रकाश त्रिपाठी, शशांक श्रीवास्तव आदि आठ लोगों को नोटिस देकर एक सप्ताह में लक्ष्य न पूरा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

बैठक में एडीओ पंचायत विश्व बंधु ने बताया कई ग्राम पंचायत में आरआरसी केंद्र व सामुदायिक शौचालय का संचालन नहीं हो रहा है। जिस पर बीडीओ में कड़ी नाराजगी जाहिर करते जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण कपिल त्रिपाठी, एडीओ आईएसबी महेंद्र कुमार, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें