फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: खाते की धनराशि खर्च नहीं करने पर सचिव को नोटिस

Tue, 16 Dec 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत म्योहर में केंद्रीय वित्त के खाते में आई धनराशि के उपयोग में लापरवाही हो रही है। पंचायत सचिव संदीप सिंह ने खाते में 11 लाख 95 हजार 320 रुपये की धनराशि होने के बाद भी एक माह से कोई काम नहीं कराया। ऐसे में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) जितेंद्र शुक्ल ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में निर्देश दिए गए हैं कि जिन विकास कार्यों को पूर्ण किया जा चुका है तथा जो कार्य प्रगति पर हैं, उनका भुगतान तत्काल किया जाए। एडीओ ने बताया कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया और धनराशि का उपयोग सुनिश्चित नहीं हुआ तो संबंधित सचिव के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें