फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अवैध खनन में 2.46 करोड़ का नोटिस जारी

Sat, 05 Jul 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
खनन विभाग ने जून में साधारण मिट्टी, बालू व मोरंग के अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2.46 करोड़ रुपये का वसूली नोटिस जारी किया है। खनन विभाग ने 150 वाहनों के विरुद्ध अवैध खनन परिवहन की कार्रवाई करते हुए 56.85 लाख बतौर जुर्माना जमा कराया है।
विज्ञापन

डीएम मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर अन्य विभागों के अधिकारियों की जांच की तो पाया राम वन गमन मार्ग का निर्माण करने वाली संस्था मेसर्स मुंडन इन्फ्रा एवं मेसर्स जीआर इन्फ्रा ने साधारण मिट्टी का अवैध खनन किया। खनिज विभाग ने मेसर्स मुंडन इन्फ्रा पर 10 लाख व मेसर्स जीआर इन्फ्रा पर 1.5 करोड़ का जुर्माना लगाते हुए नोटिस जारी किया है।
जनपद स्तरीय टास्क फोर्स ने बालू व मोरंग के पट्टों में जांच कर अवैध खनन पाए जाने पर पट्टा धारकों से 1.30 करोड़ रुपये की जुर्माना नोटिस जारी किया गया है। साथ ही 150 वाहनों को 56.85 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें