फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर एक भी यात्री नहीं दिखा

विज्ञापन
Not a single passenger showed up at bus stations and railway station - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर एक भी यात्री नहीं दिखा
विज्ञापन

मंझनपुरध्सिराथू। दोआबा में रविवार को पहली बार बस और रेलवे स्टेशन में एक भी यात्री दिखाई नहीं पड़ा। कोरोना के खिलाफ जंग को लेकर लगे जनता कर्फ्यू से सिराथू और भरवारी रेलवे स्टेशन के साथ एकमात्र सैनी बस स्टॉप पूरी तरह से सन्नाटे में रहे। स्टेशनों पर एक भी मुसाफिर नहीं दिखा। ट्रेनों का संचालन ठप कर दिए जाने से ट्रैक खाली रहे। लंबी दूरी की इक्का.दुक्का ट्रेंन ही गुजरी। रेल संचालन बंद होने के कारण दोनों कस्बो में फाटक तकरीबन दिनभर खुले रहे। स्टेशन अधीक्षक जरूर अपने कार्यालय में मौजूद रहकर ड्यूटी पर मुस्तैद दिखे। यही हाल जिले के इकलौते बस स्टॉप सैनी का रहा। परिवहन निगम ने तो पहले ही बस सेवा प्रतिबंधित रहने का एलान कर दिया था। निजी बस संचालकों ने भी अपने वाहन बाहर नहीं निकाले। बसो का संचालन पूरी तरह से बंद होने के कारण सैनी बसड्डे पर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकिए स्टेशन परिसर में पहले से खाली बसें खड़ी थीं। लेकिन जनता ने यात्रा करने से परहेज किया। एक भी यात्री बस स्टेशन नहीं पहुंचा। परिवहन कर्मी भी कहीं नजर नहीं आएए कैंटीन भी बंद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें