फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नोडल अधिकारी ने आकांक्षी ब्लॉक कौशाम्बी में परखी योजनाओं की हकीकत

Sun, 01 Jun 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। शासन द्वारा नामित आकांक्षी ब्लाॅक के नोडल अधिकारी अपर आयुक्त भूमि व्यवस्था अनिल कुमार यादव ने शनिवार को विकासखंड कौशाम्बी के कई ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर नीति आयोग के 50 पैरामीटर की प्रगति का मूल्यांकन किया। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण की शुरुआत हकीमपुर ग्राम पंचायत से हुई। यहां उन्होंने पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र और आरआरसी सेंटर देखा। पंचायत भवन में अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति, जनसुनवाई रजिस्टर और उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण आहार वितरण, बच्चों की उपस्थिति और केंद्र में स्वच्छता की स्थिति को देख कर संतोष जताया।
उसके बाद अवाना आलमपुर में आरोग्य मंदिर और संविलयन विद्यालय का निरीक्षण कर नामांकन के साथ ही ड्राॅप आउट बच्चों के बारे में जानकारी ली। आरोग्य मंदिर में औषधियों की उपलब्धता, मरीजों की संख्या और चिकित्सकीय सुविधाओं की समीक्षा की। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति, टीचिंग स्टाफ, स्मार्ट क्लास, मिड-डे मील योजना की स्थिति देखी।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौशाम्बी में नोडल अधिकारी ने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण कार्यक्रम, ओपीडी सेवाएं, डिलीवरी कक्ष और दवा स्टोर रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से फीडबैक लिया और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर संतोष जताया। साथ ही साफ सफाई व्यवस्था और उपकरणों की क्रियाशीलता पर विशेष जोर दिया। शाम पांच बजे इटैला पहुंचे नोडल अधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने एवं नल कनेक्शन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लाभार्थियों से सीधे संवाद कर यह जाना कि योजना से लोगों को कितना लाभ मिल रहा है।
राज कली ने बताया कि नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं मिलती। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे आवास गुणवत्ता और निर्माण प्रगति की जानकारी लिया। जाठी स्थित पीएम श्री विद्यालय पहुंचे नोडल अधिकारी ने डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय एवं विज्ञान प्रयोगशाला की व्यवस्था का निरीक्षण किया। बच्चों की उपस्थिति, परीक्षा परिणाम एवं स्कूल की आवश्यकताओं पर बातचीत की। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव, डीडीओ सुखराज बंधु, पीडी डीआरडीए देवेंद्र ओझा, डीसी मनरेगा एवं प्रभारी बीडीओ मनोज कुमार वर्मा, डीपीआरओ अनिल सिंह, सीडीपीओ शिवकुमार मिश्र,पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. पूजा पांडे, सीएचसी डाॅ संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मशीन जांचने के लिए चेक कराया खुद का ब्लड प्रेशर
नोडल अधिकारी ने हकीमपुर में विशेष बीएचएनडी सत्र के निरीक्षण के दौरान ड्यू लिस्ट, एनसीपी कार्ड, टीकाकरण, कुपोषित बच्चों एवं एचआरपी महिलाओं के बारे में जानकारी ली। बीपी मशीन को परखने के लिए खुद का ब्लड प्रेशर भी चेक कराया। टीवी रोग से मुक्त हुए सूरज हरी प्रसाद से मिलकर वार्ता कर उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें