फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सफेद पट्टी न संकेतक... जानलेवा बन रही सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के ग्रामीण इलाकों में नहर किनारे बनी सड़कों की हालत जर्जर है। किनारों पर सफेद पट्टी और संकेतक न होने की वजह से आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। विभागीय उदासीनता भी लोगों पर भारी पड़ रही है। इसका खामियाजा आने-जाने वाले राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंझनपुर से नारा, मलकिया से उदहिन, मंझनपुर से समदा होते हुए जमदुआ, सरसवां से पश्चिमशरीरा व सैनी से सिराथू जाने वाली नहर के अलावा जिले की अन्य पटरी की सड़कों पर चलना जोखिम भरा हो गया है। इन मार्गों पर एक ओर गहरी नहर है तो दूसरी ओर खेतों की खाई है। इसके बाद भी सुरक्षा और सतर्कता के लिए न तो सफेद पट्टी बनाई गई है और न ही बैरिकेडिंग या संकेतक लगाए गए हैं।
सड़कों की हालत भी खस्ताहाल है। नारा के मलकिया के कोमल सिंह, अनुज, अनूप और सुरेश ने बताया कि इन सड़कों पर सफर करना खतरनाक हो गया है। शिकायत के बावजूद सड़क की हालत नहीं सुधरी। सरसवां के मनोज दुबे, अनुज कुमार, मो. असलम व अशोक का कहना है कि नहर मार्ग से पश्चिमशरीरा जाना नजदीक पड़ता है। ऐसे में इस मार्ग का प्रयोग होता है। लेकिन, यह मार्ग जोखिम भरा है। सड़क पर कोई संकेतक व ब्रेकर नहीं है। नहर की पटरी पर गांव के लोग मवेशी चराते हैं। ऐसे में हादसा होता रहता है।
विज्ञापन


- नहरों के किनारे की अधिकांश सड़कें मरम्मत वाली हैं। अगर कोई नई सड़क बनती है तो उसमें सफेद पट्टी और संकेतक लगाए जाते हैं। पुरानी सड़कों की मरम्मत में इन कार्यों को शामिल नहीं किया जाता है। - सुमित कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग।
-
केस एक -
- मंझनपुर से समदा नहर मार्ग से सेमरहा की ओर जाते समय 27 जून 2025 को मनोहरगंज निवासी उमेश कुमार हादसे का शिकार हो गए। हादसा रात करीब आठ बजे हुआ। मनोहर के अनुसार, वह जैसे ही समदा के आगे बढ़े। अचानक नहर की पटरी उनको समझ में नहीं आई और वह बाइक समेत नहर में गिरकर घायल हो गए।
-
केस दो-
- सरसवां निवासी उमेश कुमार चार फरवरी की सुबह बाइक से पश्चिमशरीरा जा रहे थे। जैसे ही वह धोबियन का पुरवा गांव के पास पहुंचे। इसी बीच सड़क पर छुट्टा मवेशी आ गया। उससे टक्कर होने पर उमेश जख्मी हो गए। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराना पड़ा। हादसे में उनका एक पैर भी टूट गया।

केस तीन
उदहिन निवासी अनिल कुमार अग्रहरि आठ मई 2025 को बाइक से फेरी लगाने अनेठा गांव की ओर जा रहे थे। नहर किनारे उगी झाड़ियों के चलते वह सामने से आ रहे वाहन को नहीं देख सके और अनियंत्रित होकर बाइक समेत खेत में चले गए। हादसे में उनको चोट तो नहीं आई लेकिन सामान खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें