फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi Election Seat Result: बिना पास के मतगणना स्थल तक नहीं पहुंचेगा कोई वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनाविधान सभा चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को नवीन मंडी ओसा में होगी। इसे लेकर मतगणना स्थल की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है। सिर्फ वहीं वाहन मंडी के पास तक जा सकेंगे, जिनका पास बना होगा। यह रूट डायवर्जन भोर चार बजे से मतगणना के समाप्त होने तक रहेगा। पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी बैरियर पर मौजूद पुलिसकर्मी इसका अनुपालन कराएंगे।
विज्ञापन

ऐसे होगा रूट डायवर्जन

विधानसभा चुनाव रिजल्ट: इस लिंक पर मिलेगा हर अपडेट

0 परसरा मोड़ से ओसा की तरफ कोई भी बड़े वाहन नही आएंगे। बड़े वाहन डायवर्ट होकर करारी की तरफ जाएंगे ।
0 समदा चौराहे से कोई भी वाहन ओसा की तरफ नहीं आएंगे। यह वाहन डायवर्ट होकर पाल चौराहे की तरफ जाएंगे।
0 करन चौराहे के रास्ते सैनी की तरफ से ओसा की ओर कोई भी बड़े वाहन नहीं आएंगे।। वह डायवर्ट होकर धाता की तरफ जाएंगे ।
0 मंझनपुर से ओसा की तरफ कोई भी वाहन नहीं आएंगे। यह वाहन डायवर्ट होकर समदा की तरफ जाएंगे ।
0 टेंवा से ओसा की तरफ कोई भी वाहन नहीं आ सकेगा। यह वाहन डायवर्ट होकर पश्चिम शरीरा की तरफ जाएंगे।
0 पाल चौराहे से मंझनपुर की तरफ कोई भी वाहन नही आएंगे। यह वाहन डायवर्ट होकर समदा की तरफ जाएंगे ।
0 करारी से ओसा की तरफ कोई भी वाहन नही आएंगे । वह वाहन डायवर्ट होकर पश्चिम शरीरा व भरवारी की तरफ जाएंगे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें