फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दूसरे दिन भी लापता ईंट भट्ठा कारोबारी का सुराग नहीं

Mon, 12 Oct 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवाघाट राजापुर यमुना पुल पर बाइक और चप्पल मिलने के बाद लापता हुए ईंट भट्ठा कारोबारी मयंक उर्फ मोनू सिंह का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस और जल पुलिस युवक की तलाश में जुटी हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन


फतेहपुर जनपद के धाता निवासी मयंक उर्फ मोनू सिंह हिनौता गांव में ईंट भट्ठे का कारोबार करते हैं। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे वह भट्ठे से निकले थे। इसके बाद उनकी प्लैटिना बाइक राजापुर यमुना पुल पर लावारिस हालत में मिली थी। बाइक के पास एक जोड़ी चप्पल भी मिली थी। इसके बाद से परिजन और परिचित उनकी तलाश कर रहे हैं। युवक के लापता होने से परिवार के लोग परेशान हैं। हालांकि, उनके लापता होने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुमार शंकरम ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। मामले में जानकारी जुटाने के साथ ही घटनाक्रम की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें