फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पाउडर झोंक मां -बेटे को लूटने वाले बदमाशों का नहीं लगा सुराग

Fri, 01 May 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा धाम थाना क्षेत्र में सोमवार की रात मां-बेटे से हुई लूट की वारदात के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अपाचे सवार बदमाशों का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले में पुलिस अपाचे बाइक सवार बदमाशों की छानबीन तेज कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 27 अप्रैल की रात नौढ़िया गांव के पास नहर किनारे फतेहपुर निवासी संजय कुमार अपनी मां गायत्री देवी के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान अपाचे सवार दो बदमाशों ने उनकी आंखों में पाउडर झोंककर बाइक रुकवा ली और चाकू के बल पर छह सौ रुपये नकद, मोबाइल फोन व जरूरी दस्तावेज लूटकर फरार हो गए थे।
घटना के अगले दिन पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई। मामले में बुधवार रात पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मातहतों को जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी बदमाशों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें