No one should have problem: DM
- फोटो : KAUSHAMBI
किसी भी व्यक्ति को समस्या न हो : डीएम
मंझनपुर (संवाद)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने सोमवार को कंट्रोल रूम और ओसा स्थित एमवी कॉन्वेंट के क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाए। किसी भी व्यक्ति को समस्या नहीं होना चाहिए। शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए। क्वारंटीन सेंटर में निरीक्षण के दौरान डीएम ने वहां रहने वाले लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा। सेंटर प्रभारी से कहा यहां रहने वाले लोग साबुन से बराबर हाथ धुले। क्वारंटीन की अवधि पूरा कर चुके लोगों को घर जाते वक्त राशन किट दिया जाए। डीपीआरओ को निर्देशित किया कि गांव में निगरानी समिति को सक्रिय किया जाए। कोई बाहरी अगर गांव में आता है तो उसे क्वारंटीन कराया जाए।