फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को मनचलों से डरने की जरूरत नहीं : सीओ

विज्ञापन
No need to fear girls' motives: CO - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
छात्राओं को मनचलों से डरने की जरूरत नहीं : सीओ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टेढ़ीमोड़। नारी अब अबला नहीं रहीं। वह हर क्षेत्र में पुरुष से कंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। ऐसे में बेटियों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। यह बातें मंगलवार को सीओ सिराथू रामवीर सिंह ने अंदावां स्थित एसएसए इंटर कालेज में कही।
विज्ञापन

बालिका सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत आयोजित गोष्ठी में सीओ ने बताया कि सरकार ने तमाम हेल्पलाइन चालू हैं। यूपी 100, 1090 आदि नंबरों पर फोन कर पुलिस की मदद ली जा सकती है। सबसे अहम यह है कि अपने साथ हो रही घटनाओं को परिवार के साथ जरूर साझा करें। ताकि समय रहते पुलिस मनचले पर सख्ती कर सके। घटनाओं को छिपाने से मनचला उसे छात्रा की मौन स्वीकृति मान बैठता है और आगे चलकर बड़ी घटना को अंजाम दे देता है। गोष्ठी में बाल विकास समिति के अख्तर अहमद, जिला महिला समन्वय/महिला शक्ति केंद्र की उमा साहू ने भी छात्राओं को सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। इस मौके पर शहजादपुर चौकी प्रभारी सूबेदार बिंद, स्कूल के प्रबंधक इसरार अहमद, प्रिंसिपल सोहनलाल तथा स्कूल के अन्य स्टाफ मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें