फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के साथ नगर पलिका ने किया मजाक, ठंड में ठिठुरे असहाय

Tue, 08 Jan 2019 12:59 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज। नगर पालिका भरवारी इलाके के गरीब, असहायों के साथ सोमवार को तगड़ा मजाक हुआ। सुबह से ही असवां, परसरा, खल्लाबाद, रोही, सईगंज, चंदीपुर सहित तमाम गांवों से महिलाएं और पुरुष कंबल मिलने की आस में कार्यालय पहुंचे थे। यहां आए गरीबों की संख्या पांच सौ के पार हो गई। शरीर पर तंगहाल फटे-पुराने कपड़े पहने यह दिनभर कंबल के इंतजार में बैठे रहे। किसी ने खाना नहीं खाया था तो किसी के घरवाले कंबल आने का इंतजार कर रहे थे। शाम को अचानक माइक से एलान किया गया कि कंबल वितरण नहीं होगा। इसे लेकर लोग अपनी गरीबी को कोसने लगे। इससे नाराज सभी लोग नगर पालिका कार्यालय में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


नगर पालिका प्रशासन की तरफ से ठंड में ठिठुर रहे गरीबों को राहत देने के लिए अलाव की व्यवस्था कराई गई। गरीब लोग अलाव तो ताप रहे थे लेकिन कोई घर जाने को राजी नहीं था। देर रात चौकी प्रभारी राजीव नारायण सिंह ने पहुंचकर लोगों को समझाया तो सभी घर चले गए। ईओ गिरीश चंद्र ने बताया कि गरीबों को कंबल दिया जाना था। लेकिन भीड़ ज्यादा हो गई। इस वजह से भगदड़ की संभावना बन चुकी थी। इसे लेकर गांव-गांव (पालिका क्षेत्र) जाकर कंबल बांटने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें