घर पर मोमबत्ती बनाती निशा। स्रोत- स्वयं
गंगा स्वयं सहायता समूह चलाने वाली निशा मोमबत्ती का रोजगार करती हैं। उनके समूह से अबतक 10 महिलाएं जुड़ी हैं। निशा ने इस दिवाली मोमबत्ती बनाकर लोगों के घरों में उजाला लाने का काम किया है। इसके साथ ही समूह से जुड़ी महिलाओं के त्योहार में भी जगमगाहट ला रही हैं।
मूरतगंज निवासी निशा कुशवाहा ने 2022 में स्वयं सहायता समूह की शुरुआत की थी। शुरीुआती दिनों में उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में उन्होंने बैंक से लोन लिया जिससे उनका कारोबार चल पड़ा। निशा ने इस दिवाली 20 हजार रुपये की कमाई की है।
निशा ने बताया कि मोमबत्ती बनाने के लिए थोक में मोम लेकर उसे मशीन से बनाया जाता है। उनका समूह दो प्रकार से मोमबत्ती बनाता है जिसमें कुछ मोमबत्तियां साधारण और कुछ डिजाइन वाली होती हैं। उनका कहना है कि उनकी ओर से बनाई जाने वाली साधारण मोमबत्तियों की बिक्री ज्यादा होती है। इस कारोबार से उनके साथ-साथ अन्य महिलाओं के परिवार में भी दिवाली की खुशियों के दीप जले हैं।