मंझनपुर(ब्यूरो)। सिराथू तहसील के भड़ेसर गांव में शनिवार को संत गाडगे के निर्वाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ग्राम प्रधान वीरेंद्र निर्मल एवं अन्य लोगों ने उनकी शिक्षा को याद करते हुए संत को याद किया। वक्ताओं ने उनके कृतित्व और व्यक्तिव पर प्रकाश डाला। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
सिराथू के भड़ेसर गांव में शनिवार को संत गाडगे के निर्वाण दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें ग्राम प्रधान वीरेंद्र निर्मल ने कहा कि संत गाडगे समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने को आजीवन संघर्ष किया है। उन्होंने सर्व समाज को शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूल, अनाथालय, नदियों पर घाट, अस्पताल, पुस्तकालय सार्वजनिक कार्यो के लिए आजीवन प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि समाज का विकास करना ही संत गाडगे के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस ओम प्रकाश दिवाकर, नियाज अहमद, प्रहलाद चौधरी, चोखेलाल निर्मल, मुकेश मौर्य, शिवलाल केशकर, लोरी सरोज आदि मौजूद रहे।