फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: निपुण भारत अभियान की हकीकत जानने विद्यालय जाएंगे अफसर

Fri, 16 Feb 2024 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
निपुण भारत अभियान की जांच के लिए दो सदस्यीय टास्क फोर्स गठित की गई है। टीम में सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य को शामिल किया गया है। दोनों अफसर जिले के किसी न किसी विद्यालय का निरीक्षण कर कक्षा एक से तीन तक के बच्चों का शैक्षिक स्तर परखेंगे।
विज्ञापन

निपुण भारत लक्ष्य को पूरा करने के लिए शासन की ओर से लगातार कवायद की जा रही है। इसके बाद भी जिले की स्थित बेहतर नहीं है। सूबे में जिला 64 वें पायदान पर है। हालत में सुधार के लिए शासन ने एडी बेसिक व डायट प्राचार्य को दो-दो विद्यालय व बीआरसी के निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है।
निरीक्षण के दौारन अधिकारी कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों के भाषा व गणित कर ज्ञान परखेंगे। साथ ही इसकी रिपोर्ट तैयार करेंगे। बीएसए व बीईओ के साथ बैठक कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता देखी जाएगी। यह अभियान 22 फरवरी तक चलेगा। डीएम व सीडीओ से भी टीम मिलकर जिले में संचालित गतिविधियों की प्रगति पर चर्चा करेगी।
विज्ञापन


क्या है निपुण लक्ष्य
निपुण भारत मिशन के तहत निपुण लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें कक्षा एक से तीन तक के छात्रों को आधारभूत साक्षरता, संख्यात्मक ज्ञान देना है। ताकि, बच्चों के पढ़ने-लिखने के साथ ही अंक गणित व व्याख्या करने की क्षमता में सुधार किया जा सके।

निपुण लक्ष्य को लेकर विद्यालय की जांच की रूपरेखा शासन ने तैयार की है। सुधार के लिए शासन ने दो सदस्यीय टीम गठित की है। टीम विद्यालय पहुंचकर निपुण लक्ष्य की जमीनी हकीकत जानेगी। - डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें