फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का सीओ ने किया निरीक्षण

Fri, 16 Feb 2024 04:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा 17 व 18 फरवरी को दो पालियों में होगी। इस परीक्षा को लेकर जिले में तैयारी पूरी हो चुकी है। जिले के 34 केंद्रों में होने वाली परीक्षा के लिए जोनल, सेक्टर, केंद्र व्यवस्थापक से लेकर कक्षा निरीक्षक की तैनाती हो चुकी है। बृहस्पतिवार को सीओ सिराथू ने भरवारी कस्बे में बने केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीओ अवधेश विश्वकर्मा ने कोखराज थाना प्रभारी इंद्रदेव के साथ भरवारी कस्बे के हुबलाल इंटर कालेज, नेशनल इंटर कॉलेज और भवंस मेहता महाविद्यालय की परीक्षा से जुड़ी व्यवस्था देखी। बताया कि यूपी पुलिस में सिपाही के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा हो रही है। परीक्षा की शुचिता के लिए प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन

किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ का निर्देश है। सतर्कता के साथ परीक्षा पर निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें