फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: समाधान दिवस में 199 शिकायतों में से नौ निपटीं

Sun, 22 Oct 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। तीनों जगह 199 शिकायतें आईं, जिनमें से नौ का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन


डीएम सुजीत कुमार और एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सदर तहसील में लोगों की फरियाद सुनीं। इसमें 44 लोग शिकायतें लेकर पहुंचे। मंझनपुर के अरुण कुमार श्रीवास्तव ने डीएम को बताया कि उनकी भूमि पर कुछ लोग जबरन मकान बनवा रहे हैं। इसी तरह सरसवां क्षेत्र के राज नारायण ने गांव में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। डीएम ने एसडीएम और तहसीलदार को इन मामलों की जांच करने के निर्देश दिए। डीएम और एसपी ने तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी, सीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार, एसडीएम आकाश सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं चायल तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में 52 शिकायतें आईं, जिनमें से दो का निस्तारण हो सका। वहीं सिराथू तहसील सभागार में एसडीएम प्रबुद्ध सिंह व सीओ अवधेश विश्वकर्मा ने 103 फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इनमें से चार का निस्तारण करा दिया। इस मौके पर तहसीलदार अजीत कुमार सिंह, नायब तहसीलदार विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें