फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अव्यवस्थाओं पर बिफरे कमिश्नर, अधीनस्थों को लगाई फटकार

Sat, 21 Oct 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। मंडलायुक्त ने शुक्रवार को जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए संयुक्त जिला अस्पताल के साथ दो स्वास्थ्य केंद्रों का भी निरीक्षण किया। अव्यवस्थाओं और मनमानी पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


संयुक्त जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने वार्ड में भर्ती मरीजों से पूछताछ की। इस दौरान डेंगू वार्ड के 16 नंबर बेड पर भर्ती एक मरीज को चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया था, जबकि उसकी स्थिति कमिश्नर को ठीक दिखी। इस पर चिकित्सकों और कर्मचारियों को फटकार लगाई।

कमिश्नर डिजिटल एक्स-रे और सिटी स्कैन का निरीक्षण कर रहे थे, तभी नगर के गल्लामंडी निवासी पवन आ गए। पर्चा दिखाते हुए बताया कि बेटा बीमार है। चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड की सलाह दी। जांच कराने पहुंचा तो एक महीने बाद की तारीख दे दी गई। तीमारदार की बात सुन कमिश्नर का बिफर गए। अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक को फटकार लगाई। डेट देने वाले इंटर्नशिपकर्मी अरविंद कुमार को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। कार्रवाई के लिए उसके कॉलेज को भी पत्र लिखने की बात कही।
विज्ञापन


कई वार्डों की खिड़कियों में उन्हें जाली नहीं मिली। सीएमएस डॉ. एसके शुक्ला को तुरंत जाली लगवाने के आदेश दिए। उनके साथ डीएम सुजीत कुमार, सीडीओ रवि किशोर त्रिवेदी, सीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार मौजूद रहे।

कमिश्नर को बंद मिला हेल्थ एटीएम

कमिश्नर को सीएचसी आलमचंद में हेल्थ एटीएम बंद मिला। डेंगू वार्ड की खिड़कियों में जाली नहीं लगी थी। प्रभारी चिकित्साधिकारी सुनील सिंह को तत्काल हेल्थ एटीएम शुरू कराने और खिड़कियों में जाली लगवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने ओपीडी, एक्सपायर्ड और स्टाॅक रजिस्टर की जांच की। वहीं पीएचसी मूरतगंज का भी निरीक्षण किया।


जेएसवाई के लाभार्थियों का करें भुगतान

मंडलायुक्त ने सीएमओ कार्यालय में बैठक कर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान कहा कि जननी सुरक्षा योजना के जिन लाभार्थियों का भुगतान शेष है, उसे तुरंत कराएं। आशा कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों को भरा जाए। नियमित टीकाकरण में तेजी लाई जाए। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रत्येक सप्ताह आशा एवं एएनएम के साथ बैठक कर योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा करें। बजट के सापेक्ष अपेक्षित व्यय होने पर नाराजगी जताई। प्रगति लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें