फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बसपा के पूर्व मुख्य जोनल प्रभारी समेत नौ जुआरी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के अटसराय गांव में बसपा के पूर्व मुख्य जोनल प्रभारी के घर से शनिवार शाम पुलिस ने नौ लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया, जिसमें वह खुद भी शामिल हैं। मौके से सोने की अंगूठी, चेन व मोबाइल के अलावा 81 हजार रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बसपा के पूर्व मुख्य जोनल प्रभारी प्रयागराज मंडल ओंकार उर्फ राजू गौतम निवासी अटसराई को डेढ़ माह पहले पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित कर दिया था। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि राजू गौतम ने एक मकान अटसराय में हाईवे किनारे बनवा रखा है। ऐसी सूचना थी कि वहां जुआ का अड्डा चलता है। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मकान में जुआ खेला जा रहा है।
इसके बाद छापा मारकर राजू गौतम के अलावा अटसराय निवासी आफताब आलम, गरई निवासी रोहित सिंह, विजयीपुर निवासी सुनील पटेल, नरसिंहपुर कछुवा निवासी भोला यादव, अजुहा कस्बा के वार्ड 12 निवासी धीरेंद्र अग्रहरि, वार्ड दो निवासी विवेक गुप्ता, चकमानिकपुर सैयद राजे निवासी राजकुमार यादव और सिराथू के वार्ड नंबर दो निवासी आदित्य पटेल को पकड़ा गया।
विज्ञापन


सिराथू थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के अनुसार फड़ व जमा तलाशी के दौरान ताश की गड्डी के अलावा 81,430 रुपये नकद, दो चेन, दो अंगूठी व 10 मोबाइल मिले हैं। केस दर्ज कर सभी को निजी मुचलके पर छोड़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें