फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा, सिपाहियों को पढ़ाया कर्तव्य का पाठ

Mon, 12 Jan 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी थानों में संवाद दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अफसरों ने बीट प्रभारियों और सिपाहियों को कर्तव्यों को गंभीरता से पालन करने, महिला उत्पीड़न मामलों की जांच और अपराधियों की धरपकड़ के दौरान सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। मंझनपुर में संवाद दिवस मौके पर एएसपी ने शासन से मिले फरमान से भी मातहतों को रूबरू कराया।
विज्ञापन


रविवार को जिले भर के सभी 13 थानों में संवाद दिवस का आयोजन हुआ। मंझनुपर कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बीट के प्रभारी दरोगाओं और सिपाहियों की समस्याएं सुनी। इसके अलावा शासन और पुलिस महानिदेशक से मिले फरमानों की उन्हें जानकारी दी। इन निर्देशों पर अमल करने की हिदायत दी। साथ ही एएसपी ने महिला उत्पीड़न की घटनाओं की तफ्तीश और अपराधियों की धर पकड़ के दौरान सावधानी से काम करने की सीख दी। चेताया कि शिकायतों को किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जाए। पीड़ितों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया जाए। तभी समाज में पुलिस की छवि सुधरेगी। इस दौरान उन्होंने सिपाहियों को वर्दी साफ-सुथरी रखने का भी निर्देश दिया। बता दें कि शासन के निर्देश पर सप्ताह के शनिवार को समाधान दिवस और रविवार को संवाद दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दौरान अफसर क्षेत्र में हुई घटनाओं और उस पर की गई कार्रवाईयों की जांच करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें