फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के मुआवजे को गरजे सकिपा कार्यकर्ता

Sat, 11 Apr 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। मौसम की मौर से बर्बाद हुई फसलों का जल्द मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को समर्थ किसान पार्टी ने प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में हुंकार भरते हुए सकिपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को दिया। इसमें किसानों को मुआवजे के साथ ही बिजली बिल माफ करने, 16 घंटे की आपूर्ति और समाजवादी पेंशन का जिले में लक्ष्य बढ़ाए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


मार्च-अप्रैल में हुई बेमौसम बारिश ने जिलेभर के किसानों को तबाह कर दिया है। तेज हवाओं के साथ हुई बरसात और ओलावृष्टि से गिरकर गेहूं समेत रबी सीजन की अन्य फसलें बर्बाद हो गई हैं। मौसम की मार से बर्बाद हुए किसानों को अब तक मुआवजा नहीं दिया जा सका है। मुआवजा नहीं मिलने से परेशान किसानों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को समर्थ किसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी ने कहा कि बेमौसम बारिश से 80 फीसदी तक गेहूं और अन्य फसलें बर्बाद हो चुकी हैं।

 इसके बाद भी अब तक किसानों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने का सिलसिला शुरू नहीं हो सका है। इस गम में किसानों की मौत भी होने लगी है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द किसानों के हुए नुकसान का सर्वे कराकर मदद की मांग की है। प्रदर्शन के बाद सकिपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी दिया। इसमें बिजली बिल समेत किसानों से सभी तरह की वसूली बंद किए जाने, वनरोजों के उत्पात से फसलों को बचाने, जिले में समाजवादी पेंशन का लक्ष्य बढाने, त्वारित कार्यदल बनाकर किसानों को खुदकुशी करने से रोके जाने की मांग की है। इस मौके पर जीवन सिंह चंद्रौल, मनोज सोनी, राधेश्याम तिवारी, मैकूलाल लोधी, मोहन मौर्य, बच्चालाल सरोज, वंशीलाल, रामकन्या, आशा देवी, राम दुलारी, राम संवारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें