फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह फिर बने प्राशिसं के मुखिया

Mon, 06 Apr 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के मुलायम सिंह यादव फिर से अध्यक्ष बन गए हैं। सोमवार को मंझनपुर में नई कार्यकारिणी के गठन को कराए गए चुनाव में उन्होंने विनोद सिंह को 48 मतों से शिकस्त दी। वहीं मंत्री पद पर ध्यान सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर जीए सिंह जीते हैं। अध्यक्ष बने मुलायम सिंह ने सहयोग के लिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार जताया है। कहा कि शिक्षकों का मान-सम्मान और हितों की रक्षा ही उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव सोमवार को कराया गया। ब्लाक संसाधन केंद्र मंझनपुर में निर्वाचन अधिकारी नरेशचंद्र शुक्ल, पर्यवेक्षक देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव और प्रशासनिक पर्यवेक्षक एबीएसए मंझनपुर रतनलाल की मौजूदगी में अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव कराया गया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मुलायम सिंह, विनोद सिंह और राजीव सिंह ने नामांकन दाखिल किया था। चुनाव में कुल 260 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।

इस दौरान मुलायम सिंह ने 133 मत प्राप्त करके जीत हासिल की। उन्होंने विनोद सिंह को 48 वोटों से हराया। विनोद सिंह को 85 और राजीव सिंह को 48 वोट मिले। जबकि एक वोट अवैध पाया गया। वहीं मंत्री पद पर ध्यान सिंह 136 वोट पाकर 79 मतों से जीत हासिल की। मंत्री पद के अन्य उम्मीदवार ईश्वर शरण सिंह को 57, नागेंद्र प्रताप को 12, प्रमोद कुमार को 48 वोट मिले।
विज्ञापन


इसी तरह से कोषाध्यक्ष पद पर 133 वोट पाकर जीए सिंह जीते हैं। उन्होंने शेष कुमार दूबे को 34 वोटों से शिकस्त दी। 28 वोट अवैध पाए गए। फिर से अध्यक्ष चुने जाने से गदगद मुलायम सिंह ने सभी शिक्षकों का आभार जताया। कहा कि शिक्षकों की प्रत्येक समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर अभिषेक सिंह, दिनेश पाठक, गोपाल कृष्ण, रामचंद्र, रामबाबू, ओमप्रकाश सिंह, दयाशंकर, लाल सिंह, विजय बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें