कौशाम्बी की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए शनिवार रात पुलिस अधीक्षक ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए दो इंस्पेक्टरों समेत 19 दरोगाओं का कार्य क्षेत्र बदल दिया है। पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पकंज ने शनिवार रात पहली बार बड़े पैमाने पर उलट फेर किया। पुलिस लाइंस में रहे दिनेश सिंह को सैनी कोतवाली और सरायअकिल थाने में रहे इंस्पेक्टर रज्जनलाल तिवारी को मंझनपुर कोतवाली का निरीक्षक बनाया है। इनके अलावा मंझनपुर कोतवाली प्रभारी रहे उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह को सरायअकिल, योगेन्द्र सिंह को सरायअकिल से एसओ पइंसा, उमाशंकर यादव को शहजादपुर चौकी से एसओ चरवा की जिम्मेदारी सौंपी है।
उप निरीक्षक अरुण पाठक को पीआरओ से एसएसआई मंझनपुर, भास्कर मिश्र को पुलिस लाइंस से एएसआई करारी, हेमंत ज्ञान चंद्र दुबे को महेवाघाट से एसएसआई सरायअकिल, नागेश सिंह को पुलिस लाइंस से चौकी प्रभारी मूरतगंज, अयोध्या प्रसाद को भरवारी चौकी से हटाकर शहजादपुर चौकी का प्रभारी बनाया है। इसी तरह राकेश सिंह को चौकी टेंवां से चौकी प्रभारी भरवारी, पंधारी सरोज को थाना पइंसा से चौकी प्रभारी टेवां, योगेश यादव को पश्चिमशरीरा से चौकी प्रभारी कनैली, प्रदीप यादव को पुलिस लांइस से चौकी प्रभारी नारा और एसओ सैनी रहे श्रीप्रकाश यादव को सैनी कोतवाली में एसएसआई बनाया है। इसी तरह मंझनपुर थाने में रहे उमेश सिंह को सराय अकिल, जय प्रकाश मिश्र को नारा से थाना सरायअकिल, रामरेखा यादव को सैनी से महेवाघाट और हसमत अली को भी सैनी से महेवाघाट थाने में तैनाती दी गई है।