फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावित किसानों को मिले पर्याप्त मदद

Mon, 11 May 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुए किसानों को पर्याप्त मुआवजे की मांग करते हुए सोमवार को लोक हकदारी मोर्चा बिहान के सदस्यों ने अपनी आवाज बुलंद की। किसानों को उनका हक दिलाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया।
विज्ञापन


मौसम की मार से कराह रहे किसानों की आवाज बनकर सोमवार को लोक हकदारी मोर्चा बिहान के सदस्य कलेक्ट्रेट में गरजे। इस दौरान सदस्यों ने शासन-प्रशासन पर अन्नदाताओं की अनदेखी का आरोप लगाया। सदस्यों का कहना है कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसान दाने-दाने को मोहताज हैं। बर्बादी के सदमे में लगातार किसानों की मौत भी हो रही है। इसके बाद भी मुआवजे के नाम पर किसानों को सिर्फ छला जा रहा है। नुकसान के आंकलन से लेकर राहतराशि वितरण तक मनमानी हो रही है। इससे पीड़ित किसान और उनके परिवारवालों के सामने मौत को गले लगाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। कलेक्ट्रेट के सामने किसानों की मांग को लेकर गरजने वाले बिहान के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन दिया।

इसमें फसलों की बर्बादी का आंकलन ग्रामसभा की खुली बैठक में कराने, फसल नुकसान के सदमे में हुई किसानों की मौत पर आश्रितों को मुआवजा देने, फसल नुकसान का वास्तविक उत्पाद मूल्य के मुताबिक मुआवजा प्रदान करने, शून्य प्रीमियम पर फसल और पशुधन की बीमा कराने, मुआवजे की धनराशि सीधे किसानों के खाते में भेजने, खेती से जुड़े सभी कर्ज माफ करने, खरीफ और रबी की बुआई के लिए बीज और कृषि यंत्र मुफ्त उपलब्ध कराने, वसूली और बिजली बिल माफ करने, क्रयकेंद्रों में अनाज की गुणवत्ता में रियायत देने, छुट्टी के दिन भी एमडीएम आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों, नि:शक्तों को भोजन उपलब्ध कराने की मांग की। इस मौके पर श्यामबाबू यादव, राजकमल, भीमसेन, रामकरन, सत्यवीर सिंह, मुकेश कुमार, लवकुश, आंचल, शिवानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें