फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, तीन महीने पहले हुई थी शादी, पति समेत चार गिरफ्तार

Wed, 30 Oct 2024 01:06 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, (मूरतगंज) कौशांबी

सार

घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी मूरतगंज से दूर की है। महंगांव की रहने वाली महिला की 22 वर्षीय पुत्री सपना की शादी तीन महीने पहले मूरतगंज के अर्जुन रैदास के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही आपस में किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
सपना। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन








संदीपनघाट कोतवाली के कशिया मोड़ स्थित रघुनाथ कॉलोनी में मंगलवार शाम एक विवाहिता की शादी गला दबाकर हत्या कर दी गई। विवाहिता की शादी करीब तीन माह पहले हुई थी। मृतका के भाई ने बहन के पति समेत ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

महगांव निवासी लवलेश ने बताया कि उसने अपनी बहन सपना देवी (22) की शादी इसी साल 10 जुलाई को कशिया मोड़ स्थित रघुनाथ कॉलोनी में रहने वाले अर्जुन के साथ की थी। अर्जुन शादी ब्याह में जयमाला स्टेज सजाने का काम करता है। लवलेश के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराली अतिरिक्त एक लाख नकदी व सोने की जंजीर मांगने लगे। असमर्थता जताने पर सभी उसकी बहन के साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया करते थे। समझाने के बाद भी ससुरालियों पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन


आरोप है कि मंगलवार रात भी पति समेत ससुरालियों ने बहन की पिटाई कर गला दबा दिया। इसके बाद चार पहिया से उसे लेकर महगांव आकर जानकारी दिया कि सपना की तबीयत खराब है, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे हैं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद सपना को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है। थानाध्यक्ष बृजेश करवरिया ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा लिखा जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें