फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घर के भीतर नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या

Thu, 09 Oct 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू कस्बे के कानूनगो का पूरा वार्ड में बुधवार दोपहर घर के भीतर नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के वक्त घर के सदस्य काम से बाहर थे। ससुर ने तीन रिश्तेदारों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कानूनगो का पूरा निवासी दिलीप पुत्र मोहन की शादी पांच माह पूर्व फतेहपुर के सुल्तानपुर घोस थाना क्षेत्र के बढ़ैयापुर अफोई निवासी बृजमोहन की बेटी अंजली (22) के साथ हुई थी। दिलीप अपने छोटे भाई पवन के साथ दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। घर में पत्नी अंजली, सास-ससुर और छोटा देवर छोटू लाल रहता है।
बुधवार दोपहर सास सुमित्रा देवी धान काटने खेत गई थीं। पिता मोहन सिंह मवेशियों को चराने गए थे। देवर भी किसी काम से बाजार गया था। आसपास के लोगों ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे तीन युवक बाइक से मिठाई का डिब्बा लेकर दिलीप के घर पहुंचे और आधे घंटे के बाद लौट गए। शाम करीब पांच बजे जब देवर घर लौटा तो भाभी को आवाज दी लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। कमरे में जाकर देखा तो अंजली का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। देवर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर क्षेत्राधिकारी सतेंद्र तिवारी फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या गला रेतकर की गई है। मृतका के ससुर ने तीन रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। - राकेश कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें