फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में बृहस्पतिवार शाम एक नवविवाहिता का घर के अंदर संदिग्ध हालत में फांसी पर लटकता शव मिला। घटना की जानकारी पर परिवार के लोग दंग रह गए। सूचना पर विवाहिता के मायके वाले पहुंचे।
विज्ञापन

देर रात तक दोनों पक्षों के बीच सुलह के प्रयास होते रहे। बात नहीं बनने पर मायके वालों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फतेहपुर जिले के खखरेरू कोतवाली के आलमपुर गेरिया गांव निवासी घनश्याम ने अपनी बेटी रिंकी (22) की शादी दो महीने पहले सैनी निवासी शिवबाबू के साथ की थी। बृहस्पतिवार शाम घर के अंदर रिंकी ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रिंकी की मौत की खबर परिवार के लोगों ने पहले मोहल्ले वालों से भी छिपाए रखी।
विज्ञापन

बाद में जब चर्चाएं र्हुइं तो घटना की जानकारी मायके वालों को मिल गई। देर शाम मायके पक्ष के लोग सैनी पहुंचे तो दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौते का प्रयास होने लगे। दोनों पक्ष के बीच सुबह नहीं होने पर पुलिस को खबर दी गई। सूचना पर पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रिश्तेदार के गिफ्ट को लेकर होता था विवाद
रिंकी की मौत के पीछे एक रिश्तेदार के गिफ्ट को कारण माना जा रहा है। चर्चा रही कि रिंकी का एक रिश्तेदार उसे गिफ्ट देता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।
पिछले दिनों पति-पत्नी में एक गिफ्ट को लेकर विवाद हो गया। जिस पर रिंकी मायके जाने की जिद करने लगी। पति उसको मानने को तैयार नहीं था। माना जा रहा है कि इसी विवाद के कारण रिंकी ने मौत को गले लगाया है।
विवाहिता की मौत की जानकारी मिली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला फिलहाल खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

योगेंद्र कृष्ण नरायण सिंह, सीओ सिराथू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें