भरवारी नगर पालिका के वार्ड नं. 12 चकमाहपुर में सीसी सड़क से तोड़कर उसके मलबे से बनाई जा रही सड़
नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 12 कृष्णा नगर (चकमहपुर) में पुरानी सीसी रोड के मलबे से नई सड़क बनाई जा रही थी। सभासद की शिकायत पर पहुंचे जेई ने निर्माण कार्य रोकवा दिया। मामले में ईओ ने ठेकेदार को नोटिस जारी करने की चेतावनी दी है।
वार्ड नंबर 12 कृष्णा नगर (चकमहपुर)की सीसी रोड खराब हो गई है। नगर पालिका परिषद की ओर से 25 मीटर सीसी रोड, रिटर्निंग वाॅल और 35 मीटर नाली निर्माण के लिए लगभग चार लाख रुपये का टेंडर किया गया। ठेकेदार ने निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया।
नागरिकों ने वार्ड सभासद सूरज यादव का आरोप है कि ठेकेदार पुरानी सड़क तोड़कर उसके मलबे से ही नई सड़क का निर्माण करा रहा है। इस शिकायत पर सभासद ने अधिशाषी अधिकारी से मामले की शिकायत की।
ईओ के निर्देश पर पहुंचे जेई मनोज सिंह ने निर्माण कार्य बंद करवा दिया। प्रभारी ईओ अनूप राय ने बताया कि संबंधित ठेकेदार की फर्म को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।
नगर अध्यक्ष ने किया निर्माणाधीन सीसी रोड का निरीक्षण
चकमहपुर में बन रही सीसी रोड की जांच करने खुद अध्यक्ष कविता पासी पहुंचीं। अध्यक्ष ने जेई को गुणवत्तापूर्ण सीसी रोड निर्माण कराने का निर्देश दिया। चेताया कि मानक विहीन कार्य मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कर फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।