फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: लखनऊ-चित्रकूट के बीच नई बस सेवा शुरू, यात्रियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम ने लखनऊ से चित्रकूट के बीच एक नई बस सेवा शुरू की है। मंझनपुर डिपो की ओर से संचालित यह बस सात अगस्त से यात्रियों का सफर आसान बना रही है।
विज्ञापन

मंझनपुर बस डिपो इंचार्ज गंगा शंकर शर्मा ने बताया कि सदर डिपो से संचालित यह बस लखनऊ से रोजाना सुबह छह बजे रवाना होकर सुबह 10:15 बजे मंझनपुर पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे चित्रकूट पहुंचेगी।
वापसी में बस चित्रकूट से दोपहर एक बजे चलकर दोपहर 3:30 बजे मंझनपुर और रात 8:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी। रास्ते में बस कर्वी, राजापुर और सैनी स्टॉप पर भी रुकेगी।
विज्ञापन

लखनऊ से चित्रकूट की दूरी 241 किलोमीटर है। इसके लिए यात्रियों को 347 रुपये चुकाने होंगे। लखनऊ से मंझनपुर तक आने में 168 किलोमीटर के सफर पर 248 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले से ही इस रूट पर चारबाग डिपो की एक बस चल रही है। एक घंटे पहले मंझनपुर डिपो की बस मिलने से कामकाजी लोगों का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें