फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई करोड़ से होगा नेवादा क्षेत्र पंचायत का विकास

विज्ञापन
Nevada region panchayat will be developed with two and a half million - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
ढाई करोड़ से होगा नेवादा क्षेत्र पंचायत का विकास
विज्ञापन

विकास खंड कार्यालय के सभागार में अफसरों के साथ बैठक कर ब्लॉक प्रमुख ने बनाई कार्ययोजना
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। नेवादा विकास खंड के सभागार में सोमवार को सदन की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र पंचायतों में खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, नाला, सौंदर्यीकरण, मनरेगा समेत करीब ढाई करोड़ की कार्ययोजना तैयार की गई। प्रथम चरण में तकरीबन 70 लाख के कार्यों को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत नेवादा की बैठक ब्लॉक प्रमुख राधा देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में डीपीआरओ गोपाल जी ओझा ने प्रधानमंत्री आवास योजना, पशुपालन व मनरेगा आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बैठक में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों से सुझाव भी मांगे गए। खंड विकास अधिकारी विजय शंकर तिवारी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव लिए। उन्होंने स्वच्छता पर बल दिया। कहा कि वार्डों को साफ सुथरा बनाने में ग्राम पंचायतें भी सहयोग करें। ताकि भारत स्वच्छता अभियान को भी सफल बनाया जा सके। बैठक में नेवादा ब्लॉक परिसर में बाल विकास परियोजना कार्यालय की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण, तिल्हापुर गांव में पट्टू डॉक्टर के घर से बंटेश सिंह के घर तक 100 मीटर इंटरलॉकिंग कार्य, कोटिया गांव में संपर्क मार्ग से कोटिया के पुरवा तक 200 मीटर इंटरलॉकिंग व 700 मीटर खड़ंजा मार्ग, जरैनी अहलादपुर से नेवादा लिंक मार्ग तक नाला निर्माण कार्य समेत अन्य कार्यों पर प्रस्ताव पारित हुआ है। बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र पांडेय, सीडीपीओ नेवादा शिव कुमार मिश्रा, जेई चंद्रभान सिंह, ग्राम प्रधान चंदा देवी, इंद्रावती, श्याम सिंह, लवप्रकाश, पिंटू सिंह व क्षेत्र पंचायत सदस्य सपना मिश्रा, जय प्रकाश दुबे, शफीक, गुड़िया देवी, सुनीता, उमाशंकर, प्रेमचंद्र मिश्रा, मुन्ना, डब्बू, प्रवेश कुमार समेत करीबन 65 क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं 40 ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें