फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मुंबई से आए भतीजे ने चाची की हत्या कर गड़ासा लेकर पहुंचा कोतवाली

Mon, 15 Jul 2024 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा के समसपुर गांव में रविवार शाम मुंबई से लौटे युवक ने पारिवारिक विवाद में चाची की गड़ासे से वार कर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक गड़ासा लेकर कोतवाली पहुंचा। पुलिस के सामने खून से सना गड़ासा लेकर खड़े युवक ने थानेदार को चाची का कत्ल करने की जानकारी दी तो वे ही नहीं, अन्य पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया और मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

समसपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार उर्फ मोनू रैदास मजदूरी कर परिवार पालता है। रविवार शाम उसकी पत्नी संगीता देवी (30) बकरियां चराकर लौटीं और उन्हें खूंटे में बांधने लगीं। आरोप है कि इसी बीच महाराष्ट्र के कल्याण से लौटा उसका भतीजा मनफूल चारा काटने वाले गड़ासे से संगीता पर हमला कर दिया। गला कटने से संगीता जमीन पर गिरकर तड़पने लगीं। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते आरोपी युवक ने ताबड़तोड़ कई वार कर अपनी चाची की हत्या कर दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक खून से सना गड़ासा कोतवाली पहुंचा और थानेदार के सामने खड़ा हो गया। खून से सना गड़ासा देख पुलिस कर्मियों के हांथ-पांव फूल गए। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी। रिश्ते में भतीजे के वार से महिला की मौत के बाद घर के लोग रोते-बिलखते रहे।
विज्ञापन

सीओ मनोज कुमार रघुवंशी का कहना है कि पारिवारिक विवाद की वजह से युवक ने अपनी ही चाची की धारदार हथियार से हत्या की है। वह हत्या में प्रयुक्त गड़ासा लेकर थाने आया था। आरोपी को हिरासत में लेकर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें