फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी का वध करते पूर्व प्रधान का भतीजा धराया

Mon, 28 Sep 2015 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू(कौशाम्बी)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के घोसियाना मजरा सिपाह गांव में रविवार की सुबह प्रतिबंधित जानवर का वध करते समय पूर्व प्रधान के भतीजे को पुलिस ने धर दबोचा जब कि उसका बेटा साथी समेत भाग निकला। पुलिस ने बरामद मांस का पीएम कराने के बाद उसे भूमि में गड़वा दिया। गांव में एहतियातन फोर्स लगा दी गई है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के घोसियाना गांव के समीप बनी झोपड़ी में प्रतिबंधित पशु का वध किया जा रहा था। ग्रामीणों को  सूचना मिली तो लोग उग्र होने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर सैनी पुलिस गांव पहुंची और घेराबंदी कर पूर्व प्रधान के भतीजे नूर मोहम्मद को मांस के साथ धर दबोचा जबकि उसका बेटा पुलिस को चकमा देकर साथी के साथ भाग निकला। उधर प्रतिबंधित पशु के वध की खबर पर एसडीएम सिराथू लालजी मिश्र सीओ सिराथू जनार्दन तिवारी के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मौके पर बरामद प्रतिबंधित पशु के मांस का पोस्टमार्टम स्थानीय पशु चिकित्सक को बुलाकर कराया। पीएम कराने के बाद पुलिस ने बरामद मांस भूमि में गड़वा दिया। मामले में इंसपेक्टर सैनी दिनेश यादव ने बताया कि बाप-बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ पशु वध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। दावा किया कि पुलिस उन्हें भी शीघ्र धर दबोचेगी।   गांव में एहतियातन पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है।  एसडीएम सिराथू लालजी मिश्र ने बताया कि घोसियाना गांव में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
विज्ञापन


सैनी क्ष्ेात्र के घोसियाना  गांव में प्रतिबंधित पशु के वध की खबर पर राजनीति की रोटी सेंकने वाले अपनी फितरत से बाज नहीं आए। घटना को लेकर अफ वाहों का दौर चला। मगर पहले से सतर्क पुलिस ने कार्रवाई करने में जिस तरह से तत्परता दिखाई उससे किसी प्रकार अराजकता फैलाने का किसी को भी मौका नहीं मिला। आम जनता ने भी स्वयं को इस घटना से दूर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें