पड़ोसी युवक ने विवाहिता से किया दुराचार का प्रयास
दरवाजे पर सो रही इलाके की एक महिला के साथ बुधवार रात पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि बुधवार रात वह दरवाजे पर चारपाई डालकर सो रही थी। इस दौरान पड़ोसी युवक आया और कनपटी पर तमंचा सटाकर जोर-जबर्दस्ती करने लगा। इज्जत पर आफत देख पीड़िता ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो दरिंदे ने लात-घूसों से उसकी पिटाई की। शोर-शराबे पर परिजनों तथा ग्रामीणों को आता देख धमकियां देते हुए फरार हो गया। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि एफआईआर लिखकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।