फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रंजिश में पड़ोसी कुनबे को पीटा, छह नामजद समेत 10 पर मुकदमा

Tue, 09 Apr 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
हिसामपुर गांव में पिटाई से घायल तौहीद।
विज्ञापन
चरवा के धमसेड़ा गांव में रविवार की शाम रंजिश को लेकर पड़ोसी महिला के घर तोड़फोड़ कर परिवार के लोगों को बेरहमी से पीट दिया गया। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


धमसेड़ा गांव की सोनिया देवी पत्नी रामखेलावन ने बताया कि पड़ोसी बरमदीन से उसका पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि रविवार की शाम रंजिशन बरमदीन परिजनों के साथ मिल उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगा। विरोध करने पर हमलावरों ने सोनिया के साथ हेमा व उर्मिला देवी को बेरहमी से पीट दिया।
ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर बरमदीन, बेनी प्रसाद, आशीष कुमार समेत छह नामजद व चार अज्ञात समेत 10 आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सब्बर से हमला कर फोड़ा पति का सिर

करारी कोतवाली के हिसामपुर निवासी तौहीद ने बताया की सोमवार दोपहर वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। तभी उसकी पत्नी शिबा बानो ईद के त्योहार को लेकर और पैसे की मांग करने लगी। इन्कार करने पर वह झगड़ा करने लगी।
आरोप है कि बात बढ़ने पर शिबा ने लोहे के शब्बर से उसके सिर पर हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद शिबा घर में रखा लाखों का जेवरात लेकर भाग गई।
विज्ञापन

इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें