फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सांप ने किशोरी को डसा, नीम-हकीम के चक्कर में गई जान

Tue, 09 Apr 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक पूनम देवी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सदर तहसील के पश्चिमशरीरा कस्बा निवासी गजराज सरोज की पुत्री पूनम देवी (16) रविवार की शाम घर के अंदर कमरे में कुछ सामान निकालने गई थी। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उसे डस लिया।
विज्ञापन

इससे कुछ ही देर में किशोरी की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे नीम-हकीम के पास ले गए। आराम नहीं मिलने पर किशोरी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
लोग चर्चा करते रहे कि नीम-हकीम के चक्कर में किशोरी की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी का शव कब्जे में ले लिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार के लोगों का रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें