फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जिला चैंपियन कौशाम्बी के नीरज, अखाड़ा चैंपियन बने प्रयागराज के अरविंद

Wed, 17 Sep 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा ब्लॉक के बसुहार गांव स्थित गौरैया बाबा मैदान में आयोजित दो दिवसीय इनामी दंगल का मंगलवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन कुल 22 कुश्तियां हुईं, जिनमें पहलवानों ने दमखम दिखाए।
विज्ञापन

अंतिम दौर में कौशाम्बी के गुलामीपुर निवासी नीरज पहलवान ने चायल के गामा पहलवान को 20 मिनट की कड़ी टक्कर के बाद पटखनी देकर जिला चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
वहीं, प्रयागराज के झूंसी निवासी अरविंद पहलवान ने वाराणसी के सुनील पहलवान को पछाड़कर अखाड़ा चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता की शुरुआत ग्राम प्रधान व कमेटी अध्यक्ष तीरथ राज सिंह ने किया। पहली कुश्ती किशुनपुर अंबारी के अकरम पहलवान और कानपुर के श्रीराम पहलवान के बीच हुई, जिसमें अकरम विजयी रहे। दूसरी कुश्ती में कौशाम्बी के मनराज पहलवान ने कानपुर के चंदू पहलवान को मात दी। अंत में ग्राम प्रधान व कमेटी अध्यक्ष तीरथ राज सिंह ने विजेता व उपविजेता पहलवानों को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर नीरज मिश्र, कृष्णदत्त मिश्र, राकेश मिश्रा, दुर्गेश नंदन मिश्र, ज्ञान पांडेय, रामानुज मिश्र, शीतला प्रसाद मिश्र, छोटेलाल मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें