फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जरूरत सड़क चौड़ी करने की, नवीनीकरण से चला रहे काम

Fri, 08 Sep 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरत सड़क चौड़ी करने की, नवीनीकरण से चला रहे काम
विज्ञापन

- बिजिया चौराहा से लेकर गुरौली तक करीब आठ किमी लंबी है सड़क
- पीएमजीएसवाई से पांच किमी का कर रहे चौड़ीकरण, तीन किमी छोड़ दी
फोटो संख्या-17,18,19

संवाद न्यूज एजेंसी
कनैली। बिजिया चौराहा से लेकर गुरौली तक आठ किमी सड़क कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र के मुख्य मार्गों में गिनी जाती है। यातायात के दबाव को देखते हुए इसके चौड़ीकरण की जरूरत है, लेकिन जिम्मेदार कोताही बरत रहे हैं। महज पांच किमी सड़क का चौड़ीकरण हो रहा है, शेष तीन किमी सड़क पर नवीनीकरण से काम चलाया जा रहा है।

बिजिया चौराहा-गुरौली मार्ग से महिला, बेरौचा, चांदकन, बरमबारी, बस्ती तालाब, गुरौली, दाई का पूरा, गौरैए, गोपसहसा, तारा का पूरा, सोनवारा, लोहकट, कैलाशपुर समेत करीब 20 गांवों के लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। इसके अलावा यह मार्ग जनपद को पड़ोसी जिले चित्रकूट से भी जोड़ता है। महिला के पास यमुना नदी में निर्माणाधीन पुल भी इसी रास्ते पर है। इसके चलते यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है। गुरौली के अशोक मिश्रा, रूपम सिंह, चांदकन के राजेंद्र कुमार त्रिपाठी आदि का कहना है कि ट्रैफिक के बोझ को देखते हुए यह मार्ग काफी संकरा है। पूरी सड़क के चौड़ीकरण की जरूरत है। काम हो रहा है, लेकिन इसमें राहगीरों के हितों की अनदेखी की जा रही है। बिजिया से गौरैए तक ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से चौड़ीकरण हो रहा है। गौरैए से गुरौली तक सड़क का पीडब्ल्यूडी सिर्फ नवीनीकरण करा रहा है। आने वाले समय में जब यमुना का पुल शुरू होगा तो ट्रैफिक और बढ़ेगा। ऐसे में संकरी सड़क राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनेगी।
विज्ञापन


24 घंटे इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन रहता है। सबसे ज्यादा वाहन दिन में चलते हैं। जब भी कोई भारी निकलता है तो दूसरे वाहन को निकलने के लिए जगह नहीं मिल पाती। पूरी सड़क के चौड़ीकरण की जरूरत है, लेकिन आधा काम कराया जा रहा है। शिवबाबू शुक्ला, बरमबारी

-
सड़क संकरी होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। अक्सर भारी वाहनों के बगल से निकलते वक्त बाइक व दूसरे वाहनों के सवार दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। आने वाले समय में इस मार्ग पर ट्रैफिक और बढ़ेगा। इसे देखते हुए काम कराना चाहिए।
विज्ञापन


विनोद कुमार मिश्रा, गुरौली
-

बिजिया चौराहे से लेकर गौरैए तक पूरी सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव पिछले साल ही भेजा गया था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिली। लोगों की सहूलियत के लिए दोबारा विशेष मरम्मत में केवल नवीनीकरण के लिए इसे शामिल किया गया। इसी बीच सड़क का कुछ हिस्सा पीएमजीएसवाई में ले लिया गया, जिसका चौड़ीकरण आरईडी करा रहा है। शेष जो सड़क बची है, उसके चौड़ीकरण का प्रस्ताव फिर शासन को भेजा जाएगा।
एनएन शुक्ला

एई, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें