फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने स्कूल में बंद किया ताला

Sat, 30 Jul 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
मंझनपुर तहसील के टेंवा स्थित नवोदय विद्यालय में इंटर में स्थाई केमेस्ट्री का अध्यापक नहीं होने से शुक्रवार को विद्यालय के बच्चों का गुस्सा फूट पड़ा। बच्चों ने स्कूल परिसर में हंगामा काटते हुए स्कूल में तालाबंदी कर दी। सूचना पर पहुंचे सदर एसडीएम के आश्वासन के बाद बच्चों ने स्कूल का ताला खोल कर धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


टेंवा स्थित जवाहर नवोदय में पढ़ने वाले बच्चे अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को विद्यालय में ताला बंदी कर धरने पर बैठ गए। बच्चों ने आरोप लगाया कि सात वर्षों से लगातार केमेस्ट्री का अध्यापक नहीं होने से पढ़ने वाले बच्चों का पठन पाठन प्रभावित हो रहा है। वर्षों से लगातार केमेस्ट्री की पढ़ाई बाधित होने से शुक्रवार को बच्चों का गुस्सा फूट पड़ा। बच्चों ने स्कूल परिसर में हंगामा काटते हुए स्कूल में ताला बंदी कर दी। बच्चों के हंगामे के बाद स्कूल के प्रधानाचार्य ने बच्चों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने और डीएम को बुलाने की जिद पर अड़े रहे।

प्रधानाचार्य की सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर ने बच्चों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े रहे। हार कर एसडीएम ने बच्चों पर कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया। बच्चों ने एसडीएम के आश्वासन पर धरना खत्म कर दिया। इस दौरान स्कूल के अनूप सिंह, संदीप कुमार, विजय प्रकाश, सुनील कुमार, प्रगति, मोहनी, मधु आदि बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें