फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नयागंज में बजबजा रही नालियां, गंदगी का अंबार

Thu, 11 Jun 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
नयागंज मोहल्ले में गड्ढा में भरा गन्दा पानी-संवाद
विज्ञापन
कस्बे के नयागंज मोहल्ले की नालियां बजबजा रही है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से लोगों के घरों का गंदा पानी नालियों में भरा रहता है। नालियों के दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है साथ ही लोगों को संक्रामक बीमारियों का डर भी सता रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत करारी के नयागंज मोहल्ले की आबादी 2000 के करीब है। इस मोहल्ले में अल्पसंख्यक जाति के लोग ज्यादा रहते हैं। मोहल्ले में कब्बन के घर के पास की बस्ती के करीब 50 से अधिक घर का पानी आकर इकट्ठा होता है। नाली न होने से गंदे पानी की निकासी नहीं होती।
इस वजह से गंदा पानी सड़कर बजबजा रहा है। मच्छर भी अधिक मात्रा में हैं। जहां पानी एकत्र होता है वहीं कई लोगों की कब्र बनी हुई। बरसात होने पर कब्र भी डूब जाती है।
विज्ञापन

मोहल्ले में कब्बन के घर के आगे 100 मीटर दूर तक नाली नहीं बनी हुई है। इसके बाद सड़क के उस पार बना नाला नेता नगर तालाब में जाता है। यदि कब्बन के घर से नाला तक नाली बना दिया जाए तो समस्या हल हो सकती है। -अहमद अब्बास, नयागंज
सफाई कर्मी मुख्य सड़क पर झाड़ू लगाकर चले जाते हैं। इतना ही नहीं यहीं पर कूड़ा फेंक कर चले जाते हैं। इसके अलावा दवाओं का छिड़काव भी नहीं होता है। लोगों को तरह-तरह की बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। -मो. रजा, नयागंज
नया गंज मोहल्ले में जल निकासी की सुविधा नहीं है। नाली बनवाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। मंजूरी मिलिए गई है। जल्द ही जल निकासी के लिए नाली बनवाई जाएगी। दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा।-शमशाद अहमद, नगर अध्यक्ष

नयागंज मोहल्ले में गड्ढा में भरा गन्दा पानी-संवाद

नयागंज मोहल्ले में गड्ढा में भरा गन्दा पानी-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें