फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नवरात्र...चुनरी, नारियल ,देवी के शृंगार सामग्री से सजे बाजार

Sat, 10 Oct 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सरायअकिल में नवरात्रि से पहले चुनरी व अन्य पूजा सामग्री से सजी दुकान। संवाद
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं। बाजार की दुकानें चुनरी, सामग्री, नारियल, माला, प्रसाद, झंडे और देवी के शृंगार-पूजन की सामग्री सजने लगी हैं। ऐसे में कड़ा शीतला धाम से मंझनपुर, भरवारी, करारी, सिराथू और सरायअकिल तक के दुकानदार त्योहार की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्हें उम्मीद है कि नवरात्र में कारोबार बढ़ेगा।
विज्ञापन

शीतला धाम में 500 दुकानों पर मेले की तैयारी

कड़ा स्थित मां शीतला धाम में नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। धाम क्षेत्र की करीब 500 दुकानों की साफ-सफाई भी तेजी से कराई जा रही है। यहां प्रसाद, खाने-पीने की वस्तुओं, खिलौनों, फलों और बर्तनों समेत कई तरह की दुकानें लगती हैं। धाम में प्रदेश ही नहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु मां शीतला के दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे में दुकानदारों को इस बार भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है।

प्रमुख बाजारों, कस्बों में भी बढ़ेगी रौनक

जिले के प्रमुख बाजारों और कस्बों में भी नवरात्र की रौनक दिखने लगी है। मंझनपुर, भरवारी, करारी, सिराथू, सरायअकिल और चायल समेत विभिन्न बाजारों में दुकानदार अपनी दुकानों को सजाने में जुटे हैं। कोई माता की चुनरी, मुकुट और शृंगार का सामान रख रहा है तो कोई नारियल, धूप-बत्ती, रोली, सिंदूर और प्रसाद की व्यवस्था कर रहा है। फलाहार और अन्य जरूरी वस्तुओं की दुकानों पर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। दुकानदारों का मानना है कि शनिवार से ही खरीदारी में तेजी आएगी। पितृ पक्ष के दौरान कारोबार कमजोर रहने के बाद अब उन्हें त्योहार से अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
विज्ञापन

- ब्यूरो से वर्जन मांगा गया है।

सरायअकिल में नवरात्रि से पहले चुनरी व अन्य पूजा सामग्री से सजी दुकान। संवाद

सरायअकिल में नवरात्रि से पहले चुनरी व अन्य पूजा सामग्री से सजी दुकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें