फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरसिंहपुर कछुवा विद्युत उपकेंद्र की ट्राली ब्लॉस्ट, दो संविदा कर्मी झुलसा

विज्ञापन
narsinghpur kachhua,s trolly of the power substation exploded, two contract worker were sorched - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
नरसिंहपुर कछुवा विद्युत उपकेंद्र में अटसराय फीडर की ट्राली मंगलवार दोपहर शार्ट सर्किट से लगी आग के बाद ब्लॉस्ट हो गई। हादसे में उपकेंद्र में मौजूद दो संविदाकर्मी आग की चपेट में आकर झुलस गए। घटना की जानकारी पर साथी कर्मियों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी सिराथू भेजा है। विद्युत कर्मियों की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना के कारण अटसराय फीडर से जुड़े करीब दो दर्जन गांवों की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

सिराथू तहसील के नरसिंहपुर कछुआ विद्युत उपकेंद्र के दो फीडरों की ट्राली मंगलवार दोपहर अचानक ब्लॉस्ट कर गई। इसके कारण उपकेंद्र में अफरातफरी मच गई। धमाके के साथ ही ट्राली धू-धूकर जलने लगी। मौके पर आग बुझाने का प्रयास कर रहे दो संविदाकर्मी गरई गांव का रमेश कुमार व बिजईपुर का राकेश पटेल झुलस गए।
साथी कर्मचारियों ने उन्हें आग की लपटों से बाहर निकला। मामले की जानकारी यूपी-112 को दी गई। पुलिस व फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। गंभीर रूप से झुलसे लाइनमैनों को इलाज के लिए सीएचसी सिराथू ले जाया गया।
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में रमेश की हालत नाजुक बताई जा रही है।
उधर, ट्राली ब्लॉस्ट होने के कारण अटसराय फीडर से जुड़े अजुहा, सैनी, चक सैनी, गरई, लोहंदा सहित दो दर्जन गांव की आपूर्ति ठप हो गई है। इस बाबत उपकेंद्र के अवर अभियंता रामबहादुर भारती ने बताया कि दोनों कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्राली सही कराने में वक्त लगेगा। जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें