अजुहा कस्बे के गांधीनगर मोहल्ले में टेंपो स्टैंड पर सफाई करते नगर पंचायत कर्मचारी। संवा
नगर पंचायत की ओर से टैक्सी स्टैंड के लिए चिह्नित की गई भूमि की याद अधिकारियों को बुधवार को आ गई। अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर न केवल भूमि से अवैध कब्जा हटवाया, बल्कि साफ-सफाई भी कराई।
गर में जीटी रोड पर गांधी नगर में कई साल पहले टैक्सी स्टैंड के लिए भूमि चिह्नित की गई थी, लेकिन इसका सदुपयोग नहीं हो रहा था। चिह्नित जगह पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। लोग इस पर मवेशी बांध रहे थे। जबकि, टैक्सियां जीटी रोड पर खड़ी होती हैं। इससे जाम लगता रहता है, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है।
अमर उजाला ने एक फरवरी को ‘वाहन स्टैंड की जमीन पर बांध रहे मवेशी, हाईवे पर डग्गामार’ शीर्षक की खबर प्रकाशित की। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए।
ईओ रश्मि सिंह ने कर्मचारियों की टीम भेजकर टैक्सी स्टैंड की भूमि से अतिक्रमण हटवाने के साथ ही साफ-सफाई भी कराई। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष शांति कुशवाहा ने कहा कि भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया गया है। टैक्सी स्टैंड के निर्माण के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा।