फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुराचार में 11 साल की कैद

Sun, 17 Sep 2017 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
court
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश पास्को एक्ट/अपर सत्र न्यायाधीश अनुपम कुमार ने नाबालिग से दुराचार के मामले में आरोपी को 11 साल कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। घटना एक साल पहले चरवा थाना क्षेत्र में हुई थी।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 11 वर्षीय किशोरी अपने घर में थी। उसके मां-बाप खेत में गए थे। इसी दौरान गांव का ही राजेश पासी उसके घर में घुस गया और दुराचार किया। घटना अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। मां-बाप घर आए तो पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। चरवा थाने की पुलिस को नामजद तहरीर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज क र प्रकरण की जांच की।

विवेचना के बाद पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। प्रकरण में शनिवार को विशेष न्यायाधीश पास्को एक्ट/अपर सत्र न्यायाधीश अनुपम कुमार ने उभय पक्षों को सुना। वादी समेत कुल पांच गवाह पेश किए गए। आरोपी राजेश पासी पर आरोप साबित होने पर न्यायालय ने 11 साल कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें