फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भाजपा नेता के कॉलेज की निदेशक के आवास में चोरी, तीन छात्र गिरफ्तार

Thu, 02 Feb 2023 09:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता के कॉलेज की निदेशक के आवास में चोरी, तीन छात्र गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस का दावा कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले तीन छात्रों ने घटना को दिया था अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। भाजपा के पूर्व विधायक संजय गुप्ता के कॉलेज की निदेशक के आवास से हुई चोरी का पुलिस ने सिर्फ घंटे में ही खुलासा कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे सीओ सिराथू केजी सिंह जहां किसी घटना की जानकारी से इन्कार करते रहे। बाद में उन्होंने वारदात का खुलासा किया। पुलिस का दावा है कि वारदात को कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले तीन छात्रों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने उनके पास से रकम भी बरामद कर लिया।
पूर्व विधायक का रिद्धि-सिद्धि एजुकेशन ग्रुप है। इसी की निदेशक सीमा पवार हैं। भरवारी के परसरा के समीप बने ग्रुप के केपीएस कॉलेज में संस्था की निदेशक सीमा पवार रहती भी हैं। पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह सूचना मिली कि निदेशक के आवास में आलमारी से नकदी चोरी हुई है। इस पर सीओ सिराथू केजी सिंह, कोखराज इंस्पेक्टर तेज बहादुर, एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह व फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवासीय परिसर की छानबीन की।
विज्ञापन

जांच कर बाहर निकले सीओ ने कहा कि वह कॉलेज क्यों आए हैं?
इसके बाबत वह कुछ बता नहीं सकते। कॉलेज का स्टॉफ भी कुछ बोलने को राजी नहीं था। हालांकि इस दौरान एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने स्वीकार किया कि निदेशक के आवास में 60-70 हजार रुपये चोरी होने की बात सामने आई है। घटना की जांच कराई जा रही है। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस ने निदेशक से तहरीर लेकर कॉलेज परिसर में बने हॉस्टर में रहने वाले इंटरमीडिएट के तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि निदेशक के कमरे से चुराई गई रकम भी बरामद कर ली गई है। सीमा पवार ने तहरीर में हॉस्टल के तीन छात्रों को नामजद करते हुए शरारती बताया। वहीं चोरी गई रकम एक लाख 14 हजार चार सौ व कुछ 100-100 के नोट गायब होना बताया।

आखिर पांच घंटे तक क्यों रखी गई गोपनीयता
भरवारी। तहरीर में संस्था की निदेशक सीमा पवार ने जिक्र किया कि मंगलवार को वह अपने सहयोगी मयंक मिश्रा के साथ स्कूल के काम से जिले के बाहर गई थीं। रात आठ बजे वह लौटीं। हॉस्टल के निचले तल पर उनका आवास है। इस वजह से वह कमरे में ताला बंद नहीं करती थींं। आलमारी के एक दराज से रकम गायब थी। दूसरे का ताला बंद होने के कारण ज्वैलरी सुरक्षित बच गई। इन सब के बावजूद पुलिस ने पांच घंटे तक पूरी मामले में गोपनीयता बरती। शाम को छात्रों की गिरफ्तारी के बाद अचानक से सीओ ने खुलासा किया।
विज्ञापन

-
महंगे शौक और कर्ज ने बना डाला चोर
भरवारी। चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए सीओ केजी सिंह ने बताया कि घटना में शामिल कॉलेज के ही तीनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि महंगे शौक व कुछ लोगों से लिए गए कर्ज को अदा करने के लिए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि शौक किसका था, इसका खुलासा नहीं किया गया। सीओ का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें