फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: प्रेम संबंधों के बीच उलझी रामू की मौत की गुत्थी, सीडीआर और सर्विलांस से खुलेगा राज

विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मरधरा रेलवे क्रासिंग के पास मिले पकसराई निवासी रामू पाल (25) का सिर कटा शव मिलने के मामले में पुलिस की जांच प्रेम संबंधों के इर्द-गिर्द घूम रही है।
विज्ञापन

रामू के भाई ने गांव की युवती और उसके बीच प्रेम संबंध को लेकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और सर्विलांस के जरिये जांच शुरू कर दी है। सीओ चायल शिवांक सिंह के मुताबिक, रामू का गांव की ही युवती से करीब दो साल से प्रेम संबंध था। इस बात पर दोनों परिवारों में पहले भी विवाद हो चुका था। विवाद के बाद रामू दिल्ली चला गया। अब तक की जांच में प्रेम संबंध से जुड़े पहलुओं पर भी पड़ताल की जा रही है। हालांकि, परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
मौत की रात छह घंटे लापता रही युवती

सूत्रों ने बताया कि रामू का शव जिस रात मरधरा रेलवे क्रासिंग के पास मिला उसी रात गांव की युवती भी करीब छह घंटे तक घर से लापता रही। कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजन सूचना देने चरवा थाने भी पहुंचे थे। इसी दौरान युवती अचानक घर लौट आई। इसके बाद परिजन दोबारा थाने नहीं गए।
विज्ञापन

कंपनी से बिना बताए घर के लिए निकला था रामू

मृतक के पिता विजय पाल उर्फ पप्पू ने बताया कि रामू पिछले कई दिनों से परेशान नजर आ रहा था। उसे पैसों की जरूरत थी। उसने दोस्तों से रुपये उधार लेने के साथ ही घर से भी पैसे मांगे थे। पिता के मुताबिक, उन्होंने उसके खाते में पांच हजार रुपये भी भेजे थे। हालांकि, रामू आखिर किस वजह से परेशान था। यह उसने परिवार को नहीं बताया। घटना से पहले वह कंपनी को बिना बताए दिल्ली से घर के लिए निकल पड़ा था।
विज्ञापन


पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दिल्ली से निकलने के बाद रामू किन लोगों के संपर्क में था और उसकी आखिरी बातचीत किससे हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें