ससुर को इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पूनम की तहरीर में आरोपित वासुदेव सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों के पैनल ने किया। पुलिस विभाग के सूत्रों की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके अलावा किसान के शरीर पर चोट के एक भी निशान नहीं मिले। इस वजह से विसरा प्रिजर्व किया गया है। चर्चा रही कि किसान की मौत हृदयगति रुकने से हुई होगी।
तीन चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है। रिपोर्ट अभी संज्ञान में नहीं है। मृतक के शरीर पर जाहिरा चोट के निशान नहीं थे। - समर बहादुर, एएसपी