फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ट्रक-डंपर की भिड़ंत में मूरतगंज के चालक की मौत

विज्ञापन
मृतक वशीम अहमद की फाइल फोटो।
विज्ञापन
प्रयागराज के नैनी में शुक्रवार भोर करीब पांच बजे डंपर और ट्रक की भिड़ंत में मूरतगंज के ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर छिंदवाड़ा से खरबूजा लादकर सुल्तानपुर जा रहा था। वहीं, परिजनों की तहरीर पर डंपर के नंबर के आधार पर नैनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

संदीपनघाट कोतवाली के मूरतगंज कस्बा निवासी ट्रक चालक वसीम अहमद (35) पुत्र मोहम्मद अहमद बृहस्पतिवार को ट्रक पर खरबूजा लादकर निकले थे। भोर में करीब पांच बजे प्रयागराज के नैनी कोतवाली के रीवा राजमार्ग स्थित भाड़ाउमरगंज गांव के सामने बैक हो रहे डंपर में वसीम की ट्रक भिड़ गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, चालक की ट्रक केबिन में ही मौत हो गई।
खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे के बाद से पत्नी तरन्नुम व बच्चों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें