फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई, गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के सल्लाहपुर स्थित अभय मेमोरियल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन सल्लाहपुर में आयोजित एसएससी रेलवे पुलिस परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। कॉलेज प्रशासन ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुन्ना भाई का चालान कर दिया।
विज्ञापन

सल्लाहपुर स्थित कॉलेज में दो दिसंबर को रेलवे पुलिस की परीक्षा हुई थी। परीक्षा में वाराणसी जिले के चौबेपुर कोतवाली के ताजपुर मौलानापुर निवासी अमित कुमार तिवारी को भी शामिल होना था। लेकिन अमित ने अपने स्थान पर फर्जी अभिलेखों के सहारे अयोध्या जनपद के हैदरगंज कोतवाली के सुहेना निवासी महेश कुमार यादव पुत्र राम इकबाल को परीक्षा देने के लिए भेज दिया।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र के मिलान के दौरान महेश के अभिलेख संदिग्ध लगे तो कॉलेज प्रशासन ने उसे पकड़ लिया। घटना की जानकारी पर इंस्पेक्टर पूरामुफ्ती रमेश पटेल भी आ गए। पूछताछ के दौरान महेश ने बताया कि वह अंकित तिवारी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। इस पर पर पुलिस ने कॉलेज के टेस्ट सेंटर एडमिन शिव प्रसाद पांडेय की तहरीर पर अमित व महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पकड़े गए मुन्ना भाई महेश का चालान कर दिया गया है जबकि अमित फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें