फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नगर पालिका प्रशासन ने उतरवाईं अवैध होर्डिंग व पोस्टर

Fri, 20 Feb 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मंझनपुर चौराहे पर होर्डिंग उतारते नगर पालिका के कर्मचारी।   स्रोत : विभाग - फोटो : nowshera news
विज्ञापन
मुख्यालय में अवैध होर्डिंग, पोस्टर और बैनरों से शहर की सूरत बिगड़ने के साथ नगर पालिका के राजस्व को भी नुकसान हो रहा था। हालात ऐसे थे कि लोगों के घरों की छतों और रेलिंग तक पर बड़ी-बड़ी होर्डिंग टांग दी गई थीं। इस समस्या को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी ने अभियान चलाते हुए खबरें प्रकाशित कीं।
विज्ञापन

इसके बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया और मुख्यालय में अवैध होर्डिंग व पोस्टर हटाने का अभियान शुरू किया। अभियान के तहत मंझनपुर बाजार व चौराहे, पाल चौराहे, मेडिकल कॉलेज के पास, कोतवाली के सामने और जिला पंचायत गेट के आसपास पेड़ों, बिजली के खंभों और लोगों के घरों पर लगीं अवैध होर्डिंग व पोस्टर हटवाए गए।
नगर पालिका परिषद के अधिकारियों का कहना है कि शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और बिना अनुमति होर्डिंग लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

मंझनपुर चौराहे पर होर्डिंग उतारते नगर पालिका के कर्मचारी।   स्रोत : विभाग- फोटो : nowshera news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें